प्रधानमंत्री मोदी ने देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, की प्रशंसा

“प्रधानमंत्री मोदी ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखी, कलाकारों और निर्माताओं की सराहना”

संसद में आयोजित ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने भाग लिया। इस अवसर पर फिल्म के कलाकार और निर्माता भी उपस्थित थे।

फिल्म देखने के बाद अभिनेता विक्रांत मैसी ने इसे अपने करियर का सबसे बड़ा क्षण बताया और कहा कि प्रधानमंत्री के साथ फिल्म देखना उनके लिए गर्व की बात है।

प्रधानमंत्री मोदी ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग में साथी एनडीए सांसदों के साथ शामिल हुआ। मैं फिल्म के निर्माताओं की उनके प्रयास के लिए सराहना करता हूं।”

तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, जीतन राम मांझी, मनसुख मांडविया, मनोहर लाल खट्टर और राजीव रंजन सिंह नजर आए। यह स्क्रीनिंग फिल्म के प्रति सरकार के समर्थन और प्रेरणा को दर्शाने वाला एक विशेष आयोजन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *