पीएम मोदी ने कहा- ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनके पहले कार्यकाल में किए गए काम को गर्मजोशी से करता हूं याद’

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा, “वाशिंगटन डीसी में, मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए उत्सुक हूं।”

यह यात्रा भारत-अमेरिका की दोस्ती को मजबूत करेगी और विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देगी। मुझे प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ उनके पहले कार्यकाल के दौरान काम करना अच्छी तरह याद है। मुझे यकीन है कि हमारी बातचीत उस समय की गई चर्चाओं पर आधारित होगी।”

प्रधानमंत्री मोदी 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे और एआई एक्शन समिट में सह-अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद, 12 से 14 फरवरी तक, वे अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात होगी। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी जून 2017 में अमेरिका गए थे और फरवरी 2020 में राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा की मेजबानी की थी। दोनों नेताओं ने नवंबर 2024 से दो बार फोन पर बात की है

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा सहयोग, और प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *