रक्त के अवैध कारोबार के खिलाफ मकराना की जनता का हल्ला बोल

मकराना पुलिस थाने के सामने आमजन ने रक्त के अवैध कारोबार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से लोग तथा रक्तदाता पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

मामले की पृष्ठभूमि जयपुर के जोबनेर में पुलिस ने हाल ही में रक्त की तस्करी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ कि मकराना में आयोजित रक्तदान शिविरों में संग्रहित रक्त की तस्करी की जा रही थी। इस मामले के उजागर होने के बाद मकराना की जनता में गुस्सा भड़क उठा।

जनता का आक्रोश और धरना प्रदर्शन डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना में लंबे समय से चल रहे खून की तस्करी के कारोबार का पर्दाफाश होने के बाद स्थानीय लोगों ने हल्ला बोल दिया। इस दौरान मकराना पुलिस थाने के सामने धरना देकर प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रमुख मांगें और ज्ञापन सौंपा धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें मामले की निष्पक्ष जांच और सभी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस मौके पर जूसरी सरपंच प्रकाश भाकर, भाजपा नेत्री किरण शेखावत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान, नाथूराम मेघवाल, कांग्रेस नेता मोहम्मद अयूब गैसावत, जीशान गैसावत सहित कई स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

खून की दलाली पर जनता का रोष स्थानीय लोगों ने रक्त के अवैध कारोबार को रक्तदाताओं के भरोसे के साथ धोखा करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी ब्लड बैंक से जुड़े लोग भावनाओं में उलझाकर बड़े-बड़े रक्तदान शिविर आयोजित करवाते हैं और वहां से संग्रहित रक्त को तस्करी कर बेच देते हैं। यह कृत्य इंसानियत के खिलाफ है और अत्यंत निंदनीय है।

पुलिस की प्रतिक्रिया धरना स्थल पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह शेखावत ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले से उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाएगा।

पुलिस सतर्कता और अतिरिक्त सुरक्षा धरना प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया था। गौरतलब है कि जयपुर की जोबनेर पुलिस ने 26 जनवरी को रक्त की तस्करी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। यह रक्त 25 जनवरी को मकराना विधायक रुपाराम मुरावतिया के छोटे भाई प्रेम प्रकाश मुरावतिया की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर से संग्रहित किया गया था।

जनता द्वारा उठाई गई इस मांग को लेकर प्रशासन कितना सक्रिय रहेगा, यह देखने वाली बात होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all