विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में बदलाव, संशोधित कार्यक्रम जारी

चंबा: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के 12 फरवरी से शुरू हो रहे भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष का संशोधित कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा।

संशोधित प्रवास कार्यक्रम

📅 12 फरवरी 2025

  • विधानसभा अध्यक्ष संत रविदास जयंती के अवसर पर गांव छलाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • इसके बाद वह दोपहर में जिला ऊना के लिए रवाना होंगे।
  • उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह, ऊना में रहेगा।

📅 13 फरवरी 2025

  • सुबह ऊना से मराड़ (रायपुर) के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • ग्राम पंचायत रायपुर के तहत मराड़ गांव के संपर्क मार्ग निर्माण की आधारशिला रखेंगे।
  • दोपहर बाद मनहोता गांव में लाइब्रेरी का शुभारंभ करेंगे।

📅 14 फरवरी 2025

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, समोट के नए भवन के निर्माण की आधारशिला रखेंगे।
  • इसके बाद ग्राम पंचायत टुंडी के भराड़ी-कुरला संपर्क मार्ग निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे।

📅 15 फरवरी 2025

  • सुबह चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all