अपना शहर चुनेभारत

हिमाचल प्रदेश विवि के 56वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 20 चिल्ड्रन ऑफ दी स्टेट को किया प्रोत्साहित

“हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 56वें स्थापना दिवस पर ‘चिल्ड्रन ऑफ दी स्टेट’ को किया गया प्रोत्साहित”

विश्वविद्यालय ने सोमवार को अपना 56वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा में अध्ययनरत 20 “चिल्ड्रन ऑफ दी स्टेट” को प्रोत्साहित किया गया। इनमें बालिका आश्रम मशोबरा की 10 छात्राएं और बाल आश्रम टूटीकंडी के 10 छात्र शामिल रहे।

राज्य सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत अनाथ और बेसहारा बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, आवास और पोषण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।

हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए एक शुभकामना संदेश भेजा, जिसे समारोह के दौरान प्रसारित किया गया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय को शिक्षा, संस्कृति, समाज और प्रदेश के समग्र विकास का प्रतीक बताते हुए 56वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का आभार भी जताया, जिन्होंने आपदा राहत कोष में अपने वेतन से योगदान देने का निर्णय लिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *