उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सीमांत क्षेत्रों में पांच पोलिंग पार्टियां रवाना

“रुद्रप्रयाग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी, सीमान्त क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना“

जनपद रुद्रप्रयाग में 24 जुलाई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सीमान्त क्षेत्रों के लिए पांच पोलिंग पार्टियां पहले ही रवाना कर दी गई हैं।

चुनाव व्यवस्था के तहत पूरे विकासखंड को 2 जोन और 5 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कुल 78 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिन पर मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। शेष 73 पोलिंग पार्टियां आगामी बुधवार को अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना होंगी।

प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा और लॉजिस्टिक प्रबंध किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *