नीमच-  नवीन सिविल अस्‍पताल का आकस्मिक निरीक्षण

“मनासा सिविल अस्पताल का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया आकस्मिक निरीक्षण”

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को मनासा स्थित नवीन सिविल अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एक्सरे कक्ष, लैबोरेटरी, प्रसूति वार्ड, प्रसूति प्रतीक्षालय, आपातकालीन वार्ड, सोनोग्राफी कक्ष, ओपीडी कक्ष, एनसीडी क्लिनिक और उमंग स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों की जांच, उपचार की व्यवस्था तथा नि:शुल्क दवाइयों के वितरण की स्थिति का मूल्यांकन भी किया।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों की सुविधा और दवा वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल स्टाफ को सजग और तत्पर रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *