अपना शहर चुनेभारत

मंत्री दीपक बिरुआ ने अस्पताल जाकर शिक्षा मंत्री रामदास सोेरेन का हालचाल जाना

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज


दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए लगातार लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुधवार को भू-राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

दीपक बिरुआ ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और परिजनों से भी मुलाकात की। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मंत्री सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना पूरे प्रदेश में की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *