मेरठ: 8 साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या

“8 साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या“

मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के कालिंदी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देर शाम 8 साल की आफिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

सरधना थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना एक पुरानी रंजिश का नतीजा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर आफिया के 25 वर्षीय भाई साहिल को मारने आए थे। लेकिन फायरिंग के दौरान आफिया बीच में आ गई, जिससे गोली सीधे उसके सीने में लगी।

जानकारी के अनुसार, मृतका के भाई साहिल का दो साल पहले गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते आज हमलावर साहिल को निशाना बनाने आए थे। गोलीबारी के दौरान बच्ची के घायल होने से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *