इन्फ्लूएंजा बी वायरस से चार बच्चों की मौत के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर

“इन्फ्लूएंजा बी वायरस से चार बच्चों की मौत के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर“

हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिले में इन्फ्लूएंजा बी वायरस से चार बच्चों की मृत्यु के बाद चिकित्सा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। चिकित्सा अधिकारियों और आशा वर्करों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों और स्कूलों में जाकर सर्वेक्षण कार्य कर रही हैं।

सतर्कता और उपाय: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि चार बच्चों की मृत्यु के बाद चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे किया जा रहा है और संदिग्ध मामलों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

अभिभावकों से अपील: सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने अभिभावकों से अपील की कि यदि कोई बच्चा बीमार हो, तो उसे तुरंत राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाएं ताकि समय पर रिपोर्ट प्राप्त हो सके और उचित इलाज मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *