वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मीडिया राउंड टेबल का आयोजन

“सीकर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत मीडिया राउंड टेबल का आयोजन“


सीकर में शनिवार को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला कलेक्ट्रेट सभागार में एक मीडिया राउंड टेबल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विभागों ने अपने कार्यों और नवाचारों की जानकारी साझा की।

जिला कलेक्टर ने बताया कि सीकर जिला इस अभियान में पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान पर है। जल संरक्षण के लिए प्रशासन, भामाशाहों और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें जल संरचनाओं की सफाई, मरम्मत और नए निर्माण शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि एमएनआईटी जयपुर के सहयोग से 354 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें जल संरक्षण, शुद्धिकरण और रिचार्जिंग से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। यह दीर्घकालिक परियोजना आने वाले वर्षों में सीकर को जल संकट से उबारने में सहायक होगी।

इसके अलावा, रूपा फाउंडेशन समेत कई कंपनियों द्वारा CSR फंड के माध्यम से भी सराहनीय योगदान दिया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा सोलर प्लांट की योजना बनाई गई है, जिससे स्ट्रीट लाइट्स को बिजली मिलेगी। रिंग रोड और नई पुलिया के निर्माण से जाम जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, जिला परिषद सीईओ राजपाल यादव, जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक पूरणमल, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा सहित मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *