“विकसित भारत कृषि संकल्प अभियान के तहत शाहपुर गांव की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, मशरूम की खेती से बदल रही हैं जीवन”


हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर के शाहपुर गांव में विकसित भारत कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों और ग्रामीणों को आधुनिक खेती से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में, उद्यान विभाग से अनुदान लेकर दो वर्ष पूर्व शुरू की गई मशरूम की खेती अब गांव की करीब 200 महिलाओं के लिए रोजगार का स्थायी साधन बन चुकी है।

इस परियोजना ने न केवल कृषि में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा दिया है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त भी बनाया है। पहले जहां इन महिलाओं को दूसरे राज्यों में काम की तलाश में जाना पड़ता था, अब उन्हें अपने ही गांव में रोजगार प्राप्त हो रहा है।

शाहपुर में लगे इस मशरूम उत्पादन प्रोजेक्ट में प्रतिदिन लगभग 20 क्विंटल मशरूम का उत्पादन हो रहा है। साथ ही, कई महिलाएं प्रशिक्षण लेकर स्वयं भी मशरूम उत्पादन कर रही हैं और अपनी आय बढ़ा रही हैं। ये महिलाएं अब दूसरी ग्रामीण महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं कि आधुनिक खेती के माध्यम से आत्मनिर्भर बना जा सकता है।

इस बदलाव के लिए महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का आभार जताया है, जिन्होंने उन्हें स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाया।
बाइट्स में महिला कामगार सुनीता सैनी, बेबी और आरती देवी ने कहा कि अब उन्हें काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता, बल्कि गांव में ही सम्मानजनक और लाभकारी रोजगार मिल रहा है।

यह उदाहरण दिखाता है कि अगर सही योजनाएं और तकनीकी समर्थन मिले, तो गांव की महिलाएं भी आर्थिक विकास की धुरी बन सकती हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

दिल्ली की मिठाई की दुकान पर लाइन में पहले जलेबी लेने के विवाद के बाद हुई हत्या के 12 साल पुराने मामले में अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई।

दिल्ली जलेबी हत्याकांड | 12 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, आरोपी को उम्रकैद

दिल्ली के चर्चित दिल्ली जलेबी हत्याकांड में करीब 12 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी...

Read out all
घर की छत पर लगे सोलर पैनल के साथ उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बढ़ती सौर ऊर्जा स्थापना को दर्शाता दृश्य।

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप | पीएम सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप स्थापना के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के...

Read out all
गुरुग्राम जिला अदालत परिसर में बना आधुनिक टावर ऑफ जस्टिस भवन, जिसका उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा 12 जुलाई को किया जाएगा।

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस | नौ साल बाद मिला आधुनिक न्यायिक परिसर, 12 जुलाई को होगा उद्घाटन

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस का वर्षों से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जिला अदालत परिसर में बने इस...

Read out all
खंभात की खाड़ी पर प्रस्तावित कल्पसर परियोजना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें समुद्री बांध, जल संरक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर दिखाया गया है।

डच तकनीक से बदलेगी गुजरात की तस्वीर, कल्पसर परियोजना को मिली नई रफ्तार

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नीदरलैंड दौरे के बाद गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना को नई ऊर्जा मिली है। भारत और नीदरलैंड के...

Read out all
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई राष्ट्रपति के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा का दृश्य।

पीएम मोदी यूएई दौरा | रक्षा, तेल और निवेश समझौतों से मजबूत होंगे भारत-यूएई संबंध

प्रधानमंत्री Narendra Modi का हालिया United Arab Emirates दौरा भारत-यूएई संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान दोनों...

Read out all