अपना शहर चुनेभारत

महाराष्ट्र विधानसभा: कांग्रेस विधायक नाना पटोले दिनभर के लिए निलंबित


महाराष्ट्र विधानसभा से कांग्रेस विधायक नाना पटोले एक दिन के लिए


महाराष्ट्र विधानसभा में सोमवार को कांग्रेस विधायक नाना पटोले को कार्यवाही के दौरान असंयमित व्यवहार के चलते एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, विधायक पटोले शक्तिपीठ हाईवे योजना और किसानों के मुद्दों पर अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान वह गुस्से में विधानसभा स्पीकर के पोडियम तक पहुंच गए और स्पीकर के पास रखे राजदंड (मेस) को छूने की कोशिश की।

इस घटना को लेकर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कड़ी आपत्ति जताई और तत्काल कार्रवाई करते हुए नाना पटोले को दिनभर के लिए सदन से निलंबित करने की घोषणा की।

यह घटनाक्रम विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच हुआ, जहां कांग्रेस और अन्य दल कृषि मुद्दों और अधूरी विकास योजनाओं को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे थे।

यह निलंबन विधानसभा की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *