अपना शहर चुनेभारत

खंडवा- निजी सुरक्षा गार्ड्स की भर्ती 16 अक्टूबर से शुरू

“एसआईएस इंडिया लिमिटेड पुणे द्वारा निजी सुरक्षा गार्ड्स की भर्ती के लिए जिले में शिविरों का आयोजन”


प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी एसआईएस इंडिया लिमिटेड, पुणे द्वारा सुरक्षा कार्यों के लिए निजी सुरक्षा गार्ड्स की भर्ती की जाएगी। इसके लिए कंपनी को विभिन्न पुलिस चौकियों और थाना परिसरों में भर्ती शिविर आयोजित करने की अनुमति दी गई है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि ये भर्ती शिविर जिले के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे, जो सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे।

भर्ती कार्यक्रम का पूरा विवरण इस प्रकार है:

  • 16 अक्टूबर – पुलिस चौकी परिसर रामनगर
  • 17 अक्टूबर – पुलिस चौकी परिसर रामेश्वर
  • 18 अक्टूबर – पुलिस चौकी परिसर बीड़
  • 19 अक्टूबर – पुलिस थाना परिसर मूंदी
  • 21 अक्टूबर – पुलिस थाना परिसर छैगांव माखन
  • 22 अक्टूबर – पुलिस चौकी परिसर देशगांव
  • 23 अक्टूबर – पुलिस थाना परिसर धनगांव
  • 24 अक्टूबर – पुलिस थाना परिसर मांधाता
  • 26 अक्टूबर – पुलिस थाना परिसर जावर
  • 27 अक्टूबर – थाना परिसर पिपलोद
  • 28 अक्टूबर – पुलिस चौकी परिसर आशापुर
  • 30 अक्टूबर – थाना परिसर हरसूद
  • 31 अक्टूबर – चौकी परिसर पुनासा
  • 2 नवंबरअजाक थाना परिसर
  • 3 नवंबररक्षित केंद्र, खंडवा

इन शिविरों के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को सुरक्षा गार्ड पदों के लिए चयनित किया जाएगा। पुलिस विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर उपस्थित हों।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *