यात्रियों के लिए सूचना: आज से बनारस-नई दिल्ली समेत 28 ट्रेनें रद्द

“झूंसी-प्रयागराज रामबाग खंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित“

झूंसी-प्रयागराज रामबाग खंड में दोहरीकरण कार्य के लिए 8 से 12 दिसंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिसके चलते बनारस-नई दिल्ली समेत कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है जबकि कुछ का संचालन विभिन्न स्टेशनों पर शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजनेट किया जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  1. 12581/82 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस
  2. 22581/82 बलिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस
  3. 14005/06 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस
  4. 12561/62 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस
  5. 12945/46 वेरावल-बनारस एक्सप्रेस
  6. 12791/92 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस
  7. 22131/32 पुणे-बनारस एक्सप्रेस
  8. 20933/34 उधना-दानापुर एक्सप्रेस
  9. 13345/46 सिंगरौली-वाराणसी एक्सप्रेस
  10. 05169/05170 बलिया-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित स्पेशल
  11. 05137/38 मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित स्पेशल
  12. 05173 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित स्पेशल
  13. 05196 प्रयागराज रामबाग-बनारस अनारक्षित स्पेशल
  14. 01027/28 दादर-गोरखपुर स्पेशल
  15. 01025/26 दादर-बलिया स्पेशल
  16. 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस
  17. 20961/62 उधना-बनारस एक्सप्रेस

बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

  1. 22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
    • बदला मार्ग: प्रयागराज-जंघई-वाराणसी जंक्शन
  2. 22435 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
    • बदला मार्ग: वाराणसी कैंट-जंघई-प्रयागराज
  3. 22536 बनारस-रामेश्वरम एक्सप्रेस
    • बदला मार्ग: वाराणसी कैंट-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर
    • ठहराव: ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज स्टेशनों पर नहीं होगा।
  4. 12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस
    • बदला मार्ग: बनारस-लोहता-जंघई-प्रयागराज
  5. 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर पवन एक्सप्रेस
    • बदला मार्ग: मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-वाराणसी-जौनपुर-औंड़िहार
    • ठहराव: नैनी, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, सारनाथ स्टेशनों पर नहीं होगा।
  6. 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस
    • बदला मार्ग: मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-पीडीडीयूनगर
    • ठहराव: प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी कैंट, काशी स्टेशनों पर नहीं रहेगा।

यात्री ध्यान दें

इस अवधि के दौरान यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेलवे के अपडेट्स पर नजर रखें और अपनी यात्रा की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन या रेलवे ऐप के माध्यम से प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *