भारत बना सशक्त, सुरक्षित और विकसित : संगीता कुमारी

“पीएम मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर बोलीं विधायक संगीता कुमारी: भारत बना सशक्त, सुरक्षित और विकसित”


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर मोहनिया की विधायक संगीता कुमारी ने सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे “भारत के इतिहास का गौरवशाली कालखंड” बताया।

विधायक संगीता कुमारी ने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज सशक्त, सुरक्षित और विकसित राष्ट्र बनकर उभरा है। चाहे वह गरीबों को मकान देने की योजना हो, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन हो या फिर किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि – हर वर्ग को केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभ मिला है।”

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “विपक्ष केवल झूठ और भ्रम फैलाने में लगा है। जब केंद्र सरकार राष्ट्रहित में फैसले लेती है, तो विपक्ष केवल ढिंढोरा पीटने का काम करता है। जनता अब जान चुकी है कि असली विकास कार्य किसने किए हैं।”

संगीता कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ मंत्र के चलते भारत आज वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा है। उन्होंने मोदी सरकार की विदेश नीति, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों को ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में देश और नई ऊंचाइयों को छुएगा और मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत “विकसित राष्ट्र” के लक्ष्य की ओर और तेज़ी से बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *