अपना शहर चुनेभारत

पहली बार कांवड़ मेले में मेडिकल रिलीफ पोस्ट

“कांवड़ मेले में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की नई पहल, पांच स्थानों पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्थापित”

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने आगामी 11 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ मेले के लिए एक अहम कदम उठाया है। विभाग ने हरिद्वार में पांच प्रमुख स्थानों—पंतद्वीप, बैरागी कैंप, बहादराबाद, रोड़ी बेलवाला और हरकी पैड़ी—पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट कंटेनर की स्थापना शुरू कर दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के अनुसार, ये पोस्ट न केवल कांवड़ मेले के दौरान बल्कि आगामी कुंभ और अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों में भी यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सक्रिय रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *