हर घर तिरंगा: जितेंद्र सिंह ने अपने दिल्ली आवास पर लगाया तिरंगा
“हर घर तिरंगा’ अभियान में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने फहराया तिरंगा”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभर के नागरिक अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहरा रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी अपने दिल्ली स्थित आवास पर तिरंगा फहराया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा संदेश में उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत उन्होंने गर्व के साथ तिरंगा लगाया। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि सभी अपने घर पर तिरंगा लहराकर शहीदों के बलिदान को नमन करें और राष्ट्रगौरव का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचाएं।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का एक अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करना है।
