दिल्ली: जिम ट्रेनर पर हमला – पांच गोलियां मारी गईं, हालत गंभीर

“पूर्वी दिल्ली: पार्क में आग सेंक रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर“

पूर्वी दिल्ली के कल्याण पुरी थाना क्षेत्र में त्रिलोकपुरी 13 ब्लॉक के एक पार्क में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक अपने दोस्तों के साथ आग सेंक रहा था। गंभीर हालत में उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल की पहचान रवि के रूप में हुई है, जो त्रिलोकपुरी का निवासी और एक बॉडी बिल्डर है। रवि बॉडी बिल्डिंग में कई अवार्ड जीत चुका है। बताया जा रहा है कि उसे पांच गोलियां लगी हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *