अपना शहर चुनेभारत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना में मुआवजे का ऐलान, चलाई गई विशेष ट्रेनें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे के बाद मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई घटना के बाद प्रभावितों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 2.5 लाख रुपये, और मामूली रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्णय लिया है।

ट्रेनों का संचालन सुचारू रविवार सुबह 06 बजे तक कुल 71 ट्रेनें चलाई गईं, जिनमें 1.60 लाख से अधिक यात्री सवार हुए। शनिवार (15 फरवरी) को कुल 339 ट्रेनें संचालित की गईं, जिनमें 14.76 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया। रेलवे ने पुष्टि की है कि सभी निर्धारित ट्रेनें अपने नियमित कार्यक्रम के अनुसार चल रही हैं और अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। बिना आरक्षण वाली ट्रेनों को भी यात्रियों की मांग के अनुसार चलाया जा रहा है।

रेलवे प्रभावित लोगों की सेवा में तत्पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस घटना में हुए जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। पूरी टीम प्रभावित लोगों की सहायता के लिए तत्पर है।”

अफवाह के कारण मची अफरा-तफरी यह घटना शनिवार देर रात प्लेटफार्म नंबर 13 और 14 पर उस समय हुई जब प्रयागराज जा रही दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैल गई। एलएनजेपी अस्पताल ने इस घटना में कई लोगों की मौत की पुष्टि की है और बताया कि कई घायलों का इलाज किया जा रहा है।

हादसे के बाद रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की, जिससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव कम किया जा सके। रेलवे ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *