नागरिकों को जल संवर्धन और संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा : कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

“मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक: जल गंगा संवर्धन अभियान सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय“

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक के बाद जानकारी दी कि मुख्यमंत्री की पहल पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में 30 मार्च से 30 जून 2025 तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को जल संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस प्रयास में सहभागी बनाना है।

बैठक में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई और राज्य के विकास से संबंधित नीतिगत फैसले लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *