अपना शहर चुनेभारत

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की शुभकामनाएं

रायपुर, 21 फरवरी 2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान इसकी समृद्ध भाषायी विरासत और बहुभाषी संस्कृति में निहित है। छत्तीसगढ़ी, गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुड़ुख, भतरी सहित अनेक लोकभाषाएँ प्रदेश की सांस्कृतिक आत्मा को संजोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह दिवस मातृभाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और विकास के प्रति जागरूक करने का संदेश देता है।

श्री साय ने कहा, “मातृभाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारे समाज की जड़ों से जुड़ने का सेतु भी है।” छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, लोकगीतों, लोककथाओं और पारंपरिक ज्ञान की समृद्ध परंपरा मातृभाषाओं में संरक्षित है। इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपनी मातृभाषाओं को बढ़ावा दें, उनके संरक्षण के लिए कार्य करें और आने वाली पीढ़ियों को उनकी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *