छत्तीसगढ़ को मॉडर्न पेंटाथलॉन महिला टीम इवेंट में हासिल हुआ रजत पदक
“छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने राष्ट्रीय खेलों में मॉडर्न पेंटाथलॉन में जीता रजत पदक“
उत्तराखंड, 9 फरवरी: उत्तराखंड में जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों में आज छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने मॉडर्न पेंटाथलॉन के टीम इवेंट में रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि में कबीरधाम की मोनिका साहू, दुर्ग की दिलेश्वरी, और दुर्ग की ही चंद्रकला ओझा ने शानदार प्रदर्शन किया।
‘इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शूटिंग, दौड़ और तैराकी की विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ की इस जीत से प्रदेश के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
अब तक छत्तीसगढ़ ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में कुल 15 पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें 5 स्वर्ण, 2 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं।
खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर राज्य के खेल संगठनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक प्रेरणादायक क्षण है
