प्रकृति परीक्षण अभियान में छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

“छत्तीसगढ़ को भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के प्रकृति परीक्षण अभियान में राष्ट्रीय सम्मान“

रायपुर: भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के प्रकृति परीक्षण अभियान में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त किया है। राज्य को स्ट्राइक रेट लक्ष्य में देशभर में तीसरा स्थान और कुल प्रकृति परीक्षण मानकों में नौवां स्थान हासिल हुआ है। इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने मुंबई में आयोजित समापन समारोह में छत्तीसगढ़ को सम्मानित किया। यह सम्मान अभियान के राज्य समन्वयक डॉ. संजय शुक्ला ने ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

राज्य की इस सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आयुष विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में आयुष पद्धति की प्रभावी क्रियान्वयन और जनहितकारी स्वास्थ्य सेवाओं का परिणाम है।

अभियान की उपलब्धि

गौरतलब है कि 26 नवंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत देशभर में 1.29 करोड़ से अधिक लोगों का परीक्षण किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ ने 4.45 लाख से अधिक लोगों का परीक्षण कर राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि को आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे भविष्य में प्रदेश में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रचार-प्रसार को और बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *