प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा की हुई अहम बैठक

“रायपुर, 9 अप्रैल 2025: प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्षों की बैठक“

रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय सहित वरिष्ठ नेता और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों ने बैठक में अपने विचार साझा किए और एकजुट होकर पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *