बिहार: सोने-चांदी की 3 दुकानों में एक साथ चोरी, 30 लाख से अधिक के जेवरात चुराए

“बेगूसराय: विनोदपुर पंचायत में तीन ज्वेलरी दुकानों में बड़ी चोरी”

बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र की विनोदपुर पंचायत में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देर रात अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी की तीन दुकानों के शटर काटकर लाखों के आभूषण चुरा लिए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरी की इस घटना में 30 लाख रुपए से अधिक के गहने चोरी होने की आशंका है। दुकानदारों को सुबह वारदात की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन और पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

व्यापारियों में दहशत
लगातार हो रही चोरियों से इलाके के व्यापारियों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

(

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *