प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप कल मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में ईसागढ़ तहसील के आनंदपुर धाम आएंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील स्थित प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल आनंदपुर धाम का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन करेंगे और पूजा-अर्चना में भाग लेंगे। इसके साथ ही वे मंदिर परिसर और अन्य संस्थानों का भ्रमण भी करेंगे।

आध्यात्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों के लिए जाना जाने वाला आनंदपुर धाम लगभग 315 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह स्थल न केवल धार्मिक गतिविधियों का केंद्र है, बल्कि यहां एक आधुनिक गौशाला भी संचालित होती है, जिसमें 500 से अधिक गौवंशों की देखभाल की जाती है।

यहाँ श्री आनंदपुर ट्रस्ट के माध्यम से विभिन्न सेवा कार्य संचालित किए जाते हैं। ट्रस्ट द्वारा वर्ष 1977 से ग्राम सुखपुर में एक चैरिटेबल अस्पताल चलाया जा रहा है, जिसमें 125 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है। यह अस्पताल प्रतिदिन लगभग 600 मरीजों की ओपीडी सेवा प्रदान करता है। अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर जैसे एमडी फिजिशियन, डेंटल स्पेशलिस्ट, एमएस जनरल सर्जन, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट और नेत्र विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष में कई विशेष स्वास्थ्य शिविर भी यहां आयोजित किए जाते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में भी ट्रस्ट सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। इसके अंतर्गत आनंद प्राथमिक विद्यालय सुखपुर, आनंद माध्यमिक विद्यालय आनंदपुर और आनंद मिडिल स्कूल ग्राम सुखपुर संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में कुल 62 शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं और 1215 छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री की यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक महत्व की होगी, बल्कि देश में सेवा, शिक्षा और परंपरा के संगम का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले इस स्थान की भूमिका को भी राष्ट्रीय मंच पर रेखांकित करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all