बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार: जन आक्रोश रैली का आयोजन

“बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया“

ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों, मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने, साधु-संतों को बंदी बनाने, घरों को जलाने, व्यापारियों के साथ लूटपाट और महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार जैसे गंभीर मुद्दों पर गहरी चिंता प्रकट की गई।

ज्ञापन में यह कहा गया कि बांग्लादेश में हिंदू समाज भय और असुरक्षा के माहौल में रहने को मजबूर है। वहां हिंदू महिलाओं की अस्मिता पर लगातार हमले हो रहे हैं और धर्मगुरुओं को प्रताड़ित किए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं ने विश्वभर के हिंदू समाज में आक्रोश पैदा कर दिया है।

विभिन्न संगठनों ने भारत के राष्ट्रपति से आग्रह किया कि भारत सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए बांग्लादेश सरकार के साथ आवश्यक संवाद स्थापित करे। उन्होंने मांग की कि वहां के हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाया जाए।

संगठनों ने यह भी कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय और पुनर्वास दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। यदि इन घटनाओं को जल्द नहीं रोका गया तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *