अपना शहर चुनेभारत

अहमदाबाद: गृह मंत्री ने शहरी स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र का उद्घाटन किया

अहमदाबाद में गृह मंत्री अमित शाह ने दो शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों का उद्घाटन किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद के गोटा क्षेत्र में ओगानाज शहरी स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया। इस केन्द्र के शुरू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इसके साथ ही उन्होंने चांदलोदिया क्षेत्र में वंदेमातरम शहरी स्वास्थ्य केन्द्र का भी उद्घाटन किया। दौरे के दौरान शाह ने रानित इलाके में पौधारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

गृहमंत्री अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में दो दिन के प्रवास पर हैं और इस दौरान वे कई विकास कार्यों का शुभारंभ तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *