ढालपुर में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का दिया संदेश
“कुल्लू में ABVP ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा”
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में वीरवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा कुल्लू कॉलेज परिसर से शुरू होकर ढालपुर में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ताओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान किया और आमजन से देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने की अपील की।
