पं. दीनदयाल का स्वदेशी मंत्र आज मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा साकार : मुख्यमंत्री

“मथुरा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि“

मथुरा में आयोजित चार दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित जी का सपना आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित उपाध्याय ने 1950 के दशक में भारत को जो दृष्टि दी थी, वही आज “वोकल फॉर लोकल” और “स्वदेशी” के रूप में मूर्त रूप ले चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कई असंभव कार्य संभव हुए हैं—चाहे कश्मीर से धारा 370 हटाना हो, अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण, या 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराना। उन्होंने बताया कि इसी दृष्टिकोण का परिणाम है कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा।

युवाओं को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का समय युवाओं का है और यूपी के पास सबसे बड़ी युवा शक्ति है। उन्होंने बताया कि सीएम युवा स्कीम के तहत सरकार 5 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त, गारंटी मुक्त लोन उपलब्ध करा रही है। जनवरी से अब तक 70 हजार युवाओं ने इसका लाभ लिया है और लक्ष्य 1 लाख युवाओं तक पहुंचाने का है।

सीएम ने कहा कि भारत का युवा अब जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब क्रिएटर बन रहा है। स्टार्टअप्स केवल आईटी क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) और गो-आधारित खेती जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से उभर रहे हैं।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि यूपी में किसी भी विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को हर हाल में 16 से 20 हजार रुपए तक का न्यूनतम मानदेय मिलेगा और इसकी गारंटी सरकार देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *