अपना शहर चुनेभारत

धरहरा में बनेगा खेलकूद मैदान, डीएम ने लिया स्थल का जायज़ा

“धरहरा के बरमसिया गांव में प्रमंडलीय खेल मैदान निर्माण की योजना शुरू”

धरहरा प्रखंड के बरमसिया गांव के खेलप्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां प्रमंडलीय स्तर का खेलकूद मैदान विकसित करने की योजना पर काम प्रारंभ हो गया है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीकर ने शनिवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने बताया कि मैदान के निर्माण के लिए सरकारी भूमि की पहचान कर ली गई है। बरमसिया गांव भौगोलिक दृष्टि से उपयुक्त पाया गया है, क्योंकि यहां पर्याप्त भूमि उपलब्ध है और यह प्रखंड मुख्यालय के निकट स्थित है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए पहुंच आसान होगी।

प्रस्तावित खेल मैदान में आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें अभ्यास और प्रतियोगिता के लिए उपयुक्त मैदान, खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण क्षेत्र, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, व changing room जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल की जाएंगी। इस परियोजना से क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मैदान के निर्माण से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। निर्माण कार्य की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *