बिहार में कांग्रेस का एआई वीडियो विवाद – बीजेपी का तीखा विरोध

बिहार में कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माँ से जुड़े एक एआई-निर्मित वीडियो जारी किए जाने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने इस वीडियो की कड़ी निंदा करते हुए इसे अपमानजनक करार दिया है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि यह न सिर्फ पीएम की माँ का अपमान है, बल्कि महिलाओं और गरीबों का भी अपमान है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि “जो व्यक्ति खुद अपनी माँ का सम्मान नहीं करता, वह दूसरों की माँ का कैसे सम्मान करेगा। ऐसे लोगों को सामाजिक और कानूनी दोनों स्तरों पर सजा मिलनी चाहिए।”

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “कांग्रेस बिहार की संस्कृति और परंपरा से दूर जा चुकी है। यह अराजकता का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में ऐसी मानसिकता स्वीकार नहीं की जा सकती और जनता इसका जवाब देगी।”

भाजपा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने कांग्रेस पर डीपफेक तकनीक का उपयोग कर फर्जी वीडियो बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह देश को भ्रमित करने और माताओं का अपमान करने का प्रयास है।

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर ने कहा कि “कांग्रेस अपना राजनीतिक वर्चस्व खो चुकी है और अब घटिया हथकंडों का सहारा ले रही है। स्टेट हैंडल पर अपलोड किया गया यह वीडियो निंदनीय है।”

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि “कांग्रेस अब गांधीवादी नहीं रही, बल्कि गाली देने वाली पार्टी बन चुकी है।”

बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि “कांग्रेस बेशर्मी से बाज नहीं आ रही है। वे ओछे आचरण से भी नहीं चूक रहे हैं। वे राष्ट्रीय ध्वज की पृष्ठभूमि में अपमानजनक वीडियो जारी कर उसे सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।”

यह विवाद राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है और जनता से समर्थन जुटाने की दिशा में दोनों पक्ष सक्रिय हैं।
फोटो: बिहार कांग्रेस के पोस्ट पर उठा नया विवाद।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all