दुबई पहुंचा गढ़वाली ‘किंग रोट’ सेब का पहला निर्यात, कृषि व्यापार में नई पहल

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने देहरादून से दुबई के लिए 1.2 मीट्रिक टन गढ़वाली ‘किंग रोट’ सेब की पहली परीक्षण खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहयोग से संभव हुई है।

इस निर्यात का उद्देश्य शीत-श्रृंखला प्रबंधन, फसल उपरांत लॉजिस्टिक्स और व्यापारिक ढाँचे को और मजबूत करना है, ताकि भविष्य में कृषि उत्पादों के निर्यात को अधिक प्रभावी और टिकाऊ बनाया जा सके।

गढ़वाली ‘किंग रोट’ सेब का यह निर्यात उत्तराखंड के किसानों और उत्पादकों के लिए वैश्विक बाजारों में अपनी पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इससे राज्य की कृषि निर्यात क्षमता को नई दिशा मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थानीय उत्पादों की पहचान बढ़ेगी।

आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024–25 में भारत से एपीडा-निर्धारित उत्पादों का कुल निर्यात 243.04 लाख करोड़ रुपये रहा, जिसमें उत्तराखंड का योगदान 201 करोड़ रुपये का रहा।

यह पहल न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि भारत के कृषि उत्पादों को विश्व बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में भी एक अहम कदम है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all