अपना शहर चुनेभारत

सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी करेंगे अल्जीरिया का दौरा

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले सप्ताह अल्जीरिया दौरे पर

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले सप्ताह अल्जीरिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। हाल ही में सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी।

इस दौरे का उद्देश्य भारत और अल्जीरिया के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करना है। यात्रा के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी संबंधों को गहरा करने, सैन्य प्रशिक्षण के दायरे को बढ़ाने और रक्षा क्षेत्र में रणनीतिक क्षमताओं के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।

यह यात्रा भारत की रक्षा कूटनीति को सुदृढ़ करने और अफ्रीकी देशों के साथ साझेदारी को नए आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *