जनता नहीं चाहती मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री जेल से चलाए सरकार- अमित शाह

“केरल दौरे पर अमित शाह का विपक्ष पर हमला, कहा- “जेल से नहीं चलनी चाहिए सरकार”

केरल के पलारीवत्तोम में आयोजित भाजपा की राज्य नेतृत्व बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की जनता यह नहीं चाहती कि कोई मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री जेल से सरकार चलाए। शाह ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में नैतिक मूल्यों की रक्षा की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की है।

गृहमंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में आतंकवाद के खात्मे के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने याद दिलाया कि केरल में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल संगठन पीएफआई पर प्रतिबंध इसका बड़ा उदाहरण है। शाह ने आरोप लगाया कि अगर मोदी सरकार न होती तो केरल सरकार कभी ऐसा कदम नहीं उठाती, क्योंकि वह वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय हितों को दरकिनार कर रही है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद देश में जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति का अंत हुआ है। शाह ने भरोसा जताया कि 2047 तक भारत पूरी दुनिया में शीर्ष स्थान पर होगा और हर क्षेत्र में व्यापक सुधार दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *