भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 370 अंक उछला
“लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार“
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 370.64 अंक (0.46%) चढ़कर 81,644.39 पर और निफ्टी 103.70 अंक (0.42%) बढ़कर 24,980.65 पर पहुंचा।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 551.50 अंक (0.97%) बढ़कर 57,664.65 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 123.90 अंक (0.70%) की तेजी के साथ 17,914.30 पर बंद हुआ।
ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में
ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा और कमोडिटी इंडेक्स तेजी में रहे। वहीं फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स गिरावट में बंद हुए।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, इन्फोसिस, टाइटन और सन फार्मा टॉप गेनर्स रहे। जबकि बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, एमएंडएम, एचसीएल टेक, बीईएल और एचडीएफसी बैंक प्रमुख लूजर्स रहे।
तेजी के कारण
विशेषज्ञों का मानना है कि जीएसटी ढांचे को तर्कसंगत बनाने की दिशा में उम्मीदें और भारत की क्रेडिट रेटिंग में सुधार ने बाजार को मजबूती दी। रूस-यूक्रेन तनाव कम होने और चीन से आपूर्ति संबंधी चिंताएं घटने से ऑटो शेयरों में भी तेजी आई।
