अस्थाई कनेक्शन लेकर ही झांकी-पंडाल की सज्जा करें : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

“गणेशोत्सव पंडालों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन की व्यवस्था“

गणेशोत्सव और अन्य त्यौहारों में पंडालों को अस्थायी बिजली कनेक्शन देने के लिए विद्युत वितरण कंपनियों ने विशेष प्रबंध किए हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने धार्मिक उत्सव समितियों और उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सजावट और प्रकाश व्यवस्था के लिए केवल नियमानुसार ऑनलाइन अस्थायी कनेक्शन ही लें।

इसके लिए बिजली कंपनी के पोर्टल http://saralsanyojan.mpcz.in:8888/home पर निर्धारित प्रपत्र भरकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के साथ लाइसेंसी विद्युत ठेकेदार की टेस्ट रिपोर्ट संलग्न करना जरूरी है और संपूर्ण वायरिंग कार्य भी अधिकृत ठेकेदार से ही करवाना होगा।

आवेदन में दर्शाए गए विद्युत भार के अनुसार सुरक्षा निधि और अनुमानित उपभोग राशि अग्रिम जमा कराकर रसीद लेना अनिवार्य है। इस रसीद की लेमीनेटेड प्रति पंडाल या झांकी के सामने लगाना होगा। अस्थायी कनेक्शन मीटरयुक्त होगा और बिलिंग घरेलू दर पर की जाएगी।

निर्धारित भार से अधिक बिजली का उपयोग न करने और सभी सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है। अनधिकृत विद्युत उपयोग वर्जित है। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *