सीतामढ़ी:ईवीएम मोबाइल डेमो वैन को DM ने दिखाई हरी झंडी

“सीतामढ़ी में ईवीएम डेमो वैन को डीएम ने दिखाया हरी झंडी“

18 अगस्त, सीतामढ़ी (बिहार): सीतामढ़ी जिले के परिसर से जिलाधिकारी रिची पांडे ने आज 9 ईवीएम मोबाइल डेमो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैन जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगी और मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेंगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रिची पांडे ने कहा कि ये डेमो वैन मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेंगी, जिससे वे चुनाव में आत्मविश्वास के साथ भाग ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *