सलूंबर में 79 वा स्वाधीनता दिवस पर दूरदर्शन को मिला सम्मान

“स्वतंत्रता दिवस पर सलूंबर में दूरदर्शन संवाददाता योगेश कुमार शर्मा सम्मानित“

सलूंबर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, एसपी राजेश यादव और विधायक शांता देवी मीणा सहित जिला प्रशासन की मौजूदगी में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय दूरदर्शन केंद्र के संवाददाता योगेश कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं बल्कि दूरदर्शन और उसकी पूरी टीम को समर्पित है।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा के अनुरूप विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *