अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर ऊना में टैक्सी चालकों को वितरित किए गए कार-बिन बैग

“ऊना में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर टैक्सी चालकों को कार-बिन बैग वितरित”

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मंगलवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ऊना की ओर से मिनी सचिवालय में टैक्सी चालकों को कार-बिन बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ-साथ एचआईवी/एड्स जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाना है। इसी अवसर पर उन्होंने 12 अगस्त से 12 अक्तूबर तक चलने वाले सघन सूचना, शिक्षा और संचार अभियान का शुभारंभ भी किया, जिसके तहत शैक्षणिक संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में एड्स से संबंधित जागरूकता फैलाई जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि कार-बिन बैग स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने के साथ टैक्सी चालकों और यात्रियों में एचआईवी/एड्स के प्रति सजगता बढ़ाने में सहायक होंगे। उन्होंने टैक्सी चालकों से नियमित रूप से इन बैग्स का उपयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि सरकारी अस्पतालों के एकीकृत परामर्श और जांच केंद्र (ICTC) में एचआईवी की जांच नि:शुल्क और गोपनीय रूप से की जाती है।

कार्यक्रम में जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, बीएमओ बसदेहड़ा डॉ. रामपाल, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण, और जिला कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *