वित्तीय समावेशन अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम, डिजिटल बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

देशभर में 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन एवं जागरूकता अभियान के तहत वीरवार को ग्राम पंचायत नारा और ग्राम पंचायत चंगर में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय प्रमुख नीरज कुमार आनंद ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों को डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपना पासवर्ड, ओटीपी या अन्य बैंकिंग विवरण अनजान व्यक्तियों या कॉल्स के साथ साझा न करें।

नीरज कुमार आनंद ने प्रधानमंत्री जन धन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की।

पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के निदेशक अजय कतना ने भी उपस्थित जनसमूह को वित्तीय योजनाओं, आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान कई लाभार्थियों ने मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के आवेदन फॉर्म भरे, जिन्हें संबंधित बैंक शाखाओं को भेजा गया।

इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक कार्यालय के अधिकारी अनिल कुमार, आरसेटी फैकल्टी संजय हरनोट, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना और उन्हें डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक करना था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

घर की छत पर लगे सोलर पैनल के साथ उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बढ़ती सौर ऊर्जा स्थापना को दर्शाता दृश्य।

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप | पीएम सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप स्थापना के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के...

Read out all
गुरुग्राम जिला अदालत परिसर में बना आधुनिक टावर ऑफ जस्टिस भवन, जिसका उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा 12 जुलाई को किया जाएगा।

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस | नौ साल बाद मिला आधुनिक न्यायिक परिसर, 12 जुलाई को होगा उद्घाटन

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस का वर्षों से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जिला अदालत परिसर में बने इस...

Read out all
खंभात की खाड़ी पर प्रस्तावित कल्पसर परियोजना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें समुद्री बांध, जल संरक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर दिखाया गया है।

डच तकनीक से बदलेगी गुजरात की तस्वीर, कल्पसर परियोजना को मिली नई रफ्तार

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नीदरलैंड दौरे के बाद गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना को नई ऊर्जा मिली है। भारत और नीदरलैंड के...

Read out all
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई राष्ट्रपति के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा का दृश्य।

पीएम मोदी यूएई दौरा | रक्षा, तेल और निवेश समझौतों से मजबूत होंगे भारत-यूएई संबंध

प्रधानमंत्री Narendra Modi का हालिया United Arab Emirates दौरा भारत-यूएई संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान दोनों...

Read out all
एक मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में खड़े मतदाता, जो बंगाल रिकॉर्ड मतदान को दर्शाते हैं

बंगाल रिकॉर्ड मतदान | 92% वोटिंग ने रचा लोकतंत्र का नया इतिहास

बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड इस बार विधानसभा चुनाव में बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने देशभर का ध्यान खींच लिया है।...

Read out all