रक्षाबंधन पर  सीएम योगी  ने दिया बहनों को उपहार, फ्री बस यात्रा को लेकर बड़ा ऐलान

“रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार की सौगात: 8 से 10 अगस्त तक रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा”


रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खास तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि 8, 9 और 10 अगस्त को प्रदेश की सभी महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

इस निर्णय से सहारनपुर सहित पूरे प्रदेश की महिलाओं में खुशी की लहर है। कई महिलाओं ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम न सिर्फ सुविधा देने वाला है, बल्कि महिलाओं की भावनाओं और सुरक्षा के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को भी दर्शाता है।

परिवहन विभाग ने सभी डिपो को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि महिलाओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि बसों की संख्या पर्याप्त रहे और महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर बैठने की व्यवस्था मिले।

इस पहल के जरिए सरकार ने रक्षाबंधन को महिलाओं के लिए और भी विशेष और सुरक्षित बना दिया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *