अपना शहर चुनेभारत

प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों  के लिए योगी सरकार  बन रही  मसीहा

“बाढ़ राहत में जुटी योगी सरकार, दो लाख से अधिक लोगों को मिली सहायता”


प्रदेश में जारी भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के बीच योगी सरकार राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। अब तक दो लाख छह हजार नौ सौ दस (2,06,910) बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाई जा चुकी है।

वर्तमान में प्रदेश के 24 जिलों के 1245 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जहां प्रशासन द्वारा पल-पल की निगरानी की जा रही है।

राहत कार्यों के अंतर्गत अब तक:

  • 360 क्षतिग्रस्त मकानों के लिए मुआवजा वितरित किया गया है।
  • 17,924 खाद्यान्न पैकेट और
  • 2,47,277 लंच पैकेट जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए गए हैं।
  • इसके अलावा, 40 से अधिक लंगर केंद्रों में ताजा भोजन परोसा जा रहा है।

सरकार की टीम और आपदा राहत बल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत हैं ताकि लोगों की आवश्यकताएं समय पर पूरी की जा सकें। प्रशासन ने नागरिकों से संयम बनाए रखने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *