राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु की शिष्टाचार भेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ, हालांकि चर्चा के ब्योरे सार्वजनिक नहीं किए गए।

राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इस भेंट की तस्वीरें साझा की गईं, जिनमें प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति एक अनौपचारिक वातावरण में संवाद करते दिखाई दे रहे हैं।

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू होगी और 9 सितंबर को मतदान होगा।

यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात की हो। इससे पहले भी 16 जुलाई और 7 मई को भी वे राष्ट्रपति मुर्मु से मिले थे। 7 मई की भेंट के दौरान प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी थी, जो भारत की एक महत्वपूर्ण सैन्य कार्रवाई मानी जाती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all