पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी,पीलीभीत में  साढ़े तीन लाख किसानों को  मिला किस्त का लाभ

“पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त से पीलीभीत के लाखों किसानों को मिला लाभ“


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त देशभर के किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की। इसी अवसर पर पीलीभीत जिले के गांधी सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों – पुरुषों और महिलाओं – ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना और इस ऐतिहासिक पहल के लिए आभार व्यक्त किया। इस बार पीलीभीत जनपद के लगभग साढ़े तीन लाख किसानों को इस किस्त का लाभ प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि इस किस्त के तहत देशभर के लगभग 9 करोड़ 70 लाख किसानों को आर्थिक सहायता भेजी गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना देश के किसानों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान देने का एक बड़ा माध्यम बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *