ब्यूलिया स्कूल के खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग में जीते दो कांस्य पदक

“ब्यूलिया स्कूल के छात्रों का राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन”


हाल ही में शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्यूलिया के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 250 छात्र-खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

स्कूल के शारीरिक शिक्षा अध्यापक सुखदेव राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल के 12 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से दो छात्रों ने कांस्य पदक हासिल किया। आदित्य शर्मा ने 33 किलोग्राम भार वर्ग में और साहित्य ने 37 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय अंतर्राष्ट्रीय रेफरी और हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के वर्तमान महासचिव सुरेंद्र कुमार शांडिल को दिया, जिनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों को मिला।

स्कूल की प्रधानाचार्य निशा शर्मा ने विजयी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *