अपना शहर चुनेभारत

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्य अतिथि

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का चंबा दौरा कार्यक्रम


विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 2 अगस्त से 4 अगस्त तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, वे 1 अगस्त की देर शाम सिहुंता पहुंचेंगे।

2 अगस्त को वे सिहुंता-चंबा मार्ग पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसके बाद शाम 8 बजे वे अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

3 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के साथ चंबा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह में भाग लेंगे।

4 अगस्त की सुबह वे चंबा से शिमला के लिए रवाना होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *