अपना शहर चुनेभारत

जमशेदपुर — डूरंड कप को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह

“डुरंड कप 2025: लौहनगरी में बारिश के बीच फुटबॉल उत्सव, जमशेदपुर एफसी ने जीता उद्घाटन मैच”


जमशेदपुर की लौहनगरी ने मंगलवार को भारी बारिश के बीच खेल प्रेमियों को एक रोमांचकारी शाम का तोहफा दिया। JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 134वें इंडियनऑयल डुरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। सेना और टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया, जिसके बाद सेना के जवानों और स्थानीय सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

बारिश के बावजूद स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा और उत्साह चरम पर दिखा। उद्घाटन मुकाबले में मेजबान जमशेदपुर एफसी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल की त्रिभुवन आर्मी टीम को 3-2 से हराया। दर्शकों ने भीगते हुए, नाचते-गाते हर गोल पर अपनी टीम का उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरे स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून छा गया। यह आयोजन न केवल खेल का उत्सव था, बल्कि शहर के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन की भी शानदार झलक पेश करता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *