खंडवा- जनसुनवाई में अनुपस्थित 3 अधिकारियों के विरुद्ध कारण बताओं नोटिस जारी
“कलेक्टर ने जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को थमाया कारण बताओ नोटिस”
प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी नागरिकों की समस्याएं सुनते हैं। इसी क्रम में आज हुई जनसुनवाई में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग संजय शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रतना शर्मा तथा उपायुक्त सहकारिता संजय सिंह आर्य अनुपस्थित रहे।
इस पर जिला कलेक्टर खंडवा ने तीनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अपर कलेक्टर के. आर. बडोले ने बताया कि यदि अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
जनसुनवाई जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में अधिकारियों की अनुपस्थिति को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
